ब्यूरो न्यूज़ 24×7 इंडिया
मध्य प्रदेश में तबादलों से सितंबर में हटेगा प्रतिबंध*
*मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने ठंडे बस्ते में डाला प्रस्ताव*
भोपाल मध्य प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध फिलहाल नहीं हटेगा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति 2022 के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। तय किया गया कि सितंबर में स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया जाएगा। तब तक पंचायत और नगरीय निकाय चुुनाव हो जाएंगे। विशेष परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेकर नवीन पदस्थापना होगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए मई से छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे अनुमति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था लेकिन पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को देखते हुए इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब वे ही तबादले होंगे, जो बेहद जरूरी हैं। इसके लिए पैनल बनेगा और राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति से आदेश जारी होंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है