अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (एबीवीजीएम) के द्वारा गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती नगर परिसाद मेहगांव जिला भिंड ………….. में मनाई गई l 
इस अवसर पर गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किये गए l इस अवसर पर अखिल भारतीय बीर गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर उर्फ छुन्ना ………….. ने बताया कि गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान गुर्जर समाज के सम्राट थे इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं l पृथ्वीराजविजयमहाकाव्यं संस्कृत महाकाव्य है। इसे हिन्दी में पृथ्वीराज विजय महाकाव्य भी कहा जाता है । पृथ्वीराज विजय महाकाव्य में तराइन के प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज चौहान की मुहम्मद गौरी पर विजय का वर्णन है। इसमें तराइन के द्वितीय युद्ध का उल्लेख नहीं है। इसकी रचना लगभग 1191-92 में पंडित जयानक नामक कश्मीरी कवि ने की जोकि गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज का राज कवि था । गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष द्वादशी विक्रमी संवत 1206 (1149 ईसवी) में हुआ था। इसका वर्णन पृथ्वीराज विजय महाकाव्य के सर्ग 7 के श्लोक नंबर 50 में मिलता है। पृथ्वीराज विजय महाकाव्य के सर्ग 10 के श्लोक नंबर 50 में पृथ्वीराज के किले को गुर्जर दुर्ग लिखा है और सर्ग 11 के श्लोक नंबर 7 और 9 में गुर्जरो द्वारा गौरी को पराजित करने का वर्णन है l पृथ्वीराज रासो भाग 1 के आदि पर्व के छंद 613 में पृथ्वीराज चौहान के पिता सोमेश्वर को गुर्जर लिखा है । गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मृत्यु तराइन के दूसरे युद्ध में 1249 विक्रमी संवत ( 1192-93 ईसवी ) में हुई थी । तराइन युद्ध क्षेत्र भारत के वर्तमान राज्य हरियाणा के करनाल जिले में करनाल और थानेश्वर (कुरुक्षेत्र) के बीच था, जो दिल्ली से 113 किमी उत्तर में स्थित है। इस अवसर पर अजमेर सिंह विशंभर सिंह रणबीर गुर्जर नवल सिंह गुर्जर मेहताब सिंह गुर्जर निरंजन सिंह सत्यभान सिंह उर्फ सत्तू इन्द्र भान सिंह महेंद्र सिंह राम कुमार सिंह राय सिंह अमित गुर्जर राम। गुर्जर अरविंद गुर्जर अंशुल गुर्जर कारण राधे मनिकप्रताप समस्त गुर्जर समाज ……………………. आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है