Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

नपा सीएमओ ने एक-दो दिन में सर्वे कराकर नल कनेक्शन देने का दिया आश्वासन

इस भीषण गर्मी में एक किलोमीटर दूर दराज से महिलाएं कर रही है पानी की व्यवस्था

खिलचीपुर शासन द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचे इसको लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन खिलचीपुर नगर की कालाजी बल्डी के निवासी नवीन नल कनेक्शन पानी की समस्या को लेकर महिला नगर परिषद में कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने पहुंची नगर की कालाजी बल्डी पर कई वर्षों से सेकडो लोग निवास कर रहे हे। लेकिन बल्डी पर पाइप लाइन कुछ क्षेत्रों में डाल कर रहे गए परंतु कनेक्शन तक नही किए वही 2019 में 50 लाख की लागत से वार्ड नंबर 4 काला जी बल्डी पर पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई। लेकिन जिस वार्ड कॉलोनी में टंकी बनी उसी वार्ड कॉलोनी में पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है, जिसके नाराज होकर कई महिलाए आज आक्रोश जताते हुए नगर परिषद पहुंची जहां पर कलेक्टर के नाम सीएमओ साहब को ज्ञापन देने पहुंची। लेकिन नगर परिषद द्वारा उनको आवेदन लेने से मना करते हुए सभी महिलाओं को आश्वासन दिया और कहा की एक-दो दिन में सर्वे करवाने की बात कही ।वही महिला जतनबाई ,बबली बाई , रोड़ीबाई, कांता बाई संतोष बाई लीला बाई, कैलाश बाई सुनीता बाई आदि द्वारा कहा हे की हमने नवीन नल कनेक्शन के लिए नगर परिषद में समस्त दस्तावेज के साथ नल कनेक्शन के लिए आवेदन तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर दिया गया है। इसके उपरांत भी नवीन नल कनेक्शन नहीं किया जा रहा है, हमारे द्वारा बार-बार नगर परिषद में संपर्क किए जाने पर कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिया जाता है। तथा कनेक्शन हो जाएगा एक-दो दिन में बोल कर टाल दिया जाता है। काला जी बल्डी क्षेत्र से एक किलो मीटर दूर होने से पर्याप्त जल स्रोत नहीं होने से हम सभी कॉलोनी वासियों को भीषण गर्मी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। नगर परिषद के द्वारा भी पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रखी ऐसे में हमें दूर-दूर से पीने के पानी की व्यवस्था करना पड़ रही है ।पीने के पानी के साथ ही रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है जिसके लिए बड़ी मुश्किल से पानी की व्यवस्था करना पड़ता है, हम सभी मजदूर वर्ग के लोग हैं जिसके द्वारा निजी खर्चे से पानी के टैंकर एवं उसके भाड़े आदि की व्यवस्था नहीं हो पाती है। मजबूर हम रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की व्यवस्था इधर उधर दूर दराज से करनी पड़ रही है वही सैकड़ो की संख्या में महिला पानी की टंकी के पास एकत्रित हुई और कहा हे की दो दिन में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो इस टंकी से नगर के अंदर की पानी सप्लाई नहीं होने देंगे!!