राहुल राठौड़ न्यूज़ 24×7 इंडिया धार
नवग्रह शनिदेव का हुआ नगर भ्रमण
राजोद- श्री रामबोला धाम पर शनिदेव नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा एवं नव कुंडात्मक नवग्रह महायज्ञ महोत्सव के दौरान रविवार को नवग्रह शनिदेव को नगर भ्रमण करवाया गया रामबोला धाम से मुख्य मार्ग, चामुंडा चौक,बस स्टैंड,सदर बाजार धोबी बड़ली, गांधी चौक होते पुनः रामबोला धाम मंदिर पहुंची। शौभायात्रा में डीजे , बेंड बाजे की धुन पर महिलाओं व बालिकाओं गरबा रास करते हुए चल रही थी। युवा वर्ग हाथ में धर्म ध्वजा लेकर घोड़े पर सवार थे। आकृषक का केंद्र रही श्री भस्म रमैय्या भक्त मंडल उज्जैन और भोलेनाथ बन कर किया नृत्य और रथ को आकृषक रूप से सजाया गया और उसमें नवग्रह शनिदेव जी की प्रतिमा रखी। वहीं बग्गी पर यज्ञाचार्य पंडित शीतल नारायण दीक्षित, श्री रामबोला धाम मंदिर के मंहत गणपत दास जी महाराज सहित कई पंडित मौजूद थे। जहां पर पूजा अर्चना कर आरती की गई। नवग्रह शनिदेव एवं समिति के सदस्यों व ग्रामीणजन द्वारा चलसमारोह में तन मन धन से सहयोग किया। ग्रामीणों ने भी चल समारोह का जगह जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा से स्वागत किया।व जगह जगह ठंडाई,फल फ्रुट,फरियाली खिचड़ी,पोहा के स्टाल लगाकर जगह जगह वितरण किया। कार्यक्रम शाम तक चलता रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है