Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ईओडब्ल्यू के खूंखार चीतों ने मंदसौर के भृष्ट पूर्व पंचायत सचिव को आय से अत्यधिक संपत्ति के मामले में अपने शिकंजे में लिया है….

इरफान अंसारी न्यूज़ 24×7 इंडिया उज्जैन

*फिर हुआ शिकार बाघड़बिल्ला चीतों का….*

एक बार फिर भृष्ट बाघड़बिल्ला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के चीतों के चंगुल में फंसा है…मंगलवार को ईओडब्ल्यू के शेर एसपी सोनी को शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू के खूंखार चीतों ने मंदसौर के भृष्ट पूर्व पंचायत सचिव को आय से अत्यधिक संपत्ति के मामले में अपने शिकंजे में लिया है….हालफिलहाल दिनेश चंद्र शर्मा के पास 2,61,42000 की बेनामी संपत्ति अब तक निकली है…कार्यवाही अभी जारी जिसमें और भी बहोत कुछ मिल सकता है….अभी तक तलाशी में ये मिला….

१ तीन मंज़िला मकान दलोदा ज़िला मन्दसौर

२ फ़्लैट्स लोटस टाउन्शिप अरबिंदो हॉस्पिटल के सामने इंदौर

3 मकान हर्षवर्धन नगर
भोपाल एक फार्म हाउस

4 दलोदा के पास ७ बीघा में लगभग २ हेक्ट कृषि भूमि तलशि के दौरान….

*पूर्व सचिव का रसूख और नौ मामले….*

उज्जैन…ईओडब्ल्यू की टीम ने आज ३१ मई को दलोदा ज़िला मन्दसौर के पूर्व पंचायत सचिव दिनेश चंद्र शर्मा के भोपाल इंदौर और मंदसौर के ५ ठिकानो पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में छापे डाले…. जिसमे
करोड़ों की सम्पत्ति का पता चला है…आरोपी के ख़िलाफ़ पूर्व में ९ अपराध क़ायम हो चुके है और ज़िला बदर भी किया जा चुका है … २०२० दिसम्बर में बर्खास्त किया गया था…इसके बाद भी दिनेश चंद्र शर्मा इतने पदों पर आसीन हो कर खूब मजे मार रहा था…पूर्व पंचायत सचिव, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन, अध्यक्ष म.प्र.जनसेवा मित्र मंडल मंदसौर, अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ म.प्र. उज्जैन संभाग…इस तरह अपने इसी रसूख से अतूक संपत्ति बनाने में सफल रहे ये महोदय….लेकिन सवाल ये उठता है कि नौ अपराधों और जिला बदर होने के बाद इतने संगठनों की जिम्मेदारी शर्मा को किसने और कैसे दी…ये संगठनों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं…हालांकि राजनीति है तो सब संभव है….

 

इस पूरी कार्यवाही के लिए ईओडब्ल्यू कप्तान श्री सोनी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है जिसने ऐसे ओहदेदार पूर्व जिला बदर रसूखदार पर हाथ डालने की हिम्मत ही नहीं की बल्कि कार्यवाही करके दिखाई.. टीम के इन डेंजर चीतों ने मुक़ाम तक पहुंचाई ये कार्यवाही…डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक पीके व्यास , निरीक्षक मनीषा शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, विशाल बादल, फिरोज खान, प्रधान आरक्षक लोक देवड़ा, संतोष शर्मा, आरक्षक गौरव जोशी , भरत मंडलोई , चंद्रशेखर राय, प्रकाश बोला और इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा…..