Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7 इंडिया खंडवा
*सद्भावना मंच ने सफलता अर्जित करने वाले होनहार युवा कार्तिकेय जायसवाल का सम्मान किया*

खंडवा।सद्भावना मंच ने पहले ही प्रयास में कलेक्टर बनने वाले शहर के होनहार प्रतिभावान युवा कार्तिकेय जायसवाल का सम्मान करते हुए शहर का गौरव बताया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यू पी एस सी के परिणामों में शहर को गौरवान्वित करने वाले युवा पर प्रत्येक शहरवासी को नाज है।
सद्भावना मंच कार्यालय में हुए अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि विनम्र रहकर उच्च पद की जिम्मेदारी निर्वाह करना बड़ी उपलब्धि रहेगी।आपने कहा कि कड़े संघर्ष के बाद ही सफलता अर्जित होती है।
समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि अहम को त्यागकर सेवा भाव से सफलता अर्जित करते रहना है। कमल नागपाल ने कहा कि कल का दिन उपलब्धि वाला रहा।शहर के प्रतिभावान युवा ने सफलता अर्जित कर आल इंडिया रैंक हासिल की।ऐसा लगा जैसे अपने घर का युवा सफल हुआ हो।
कार्तिकेय जायसवाल ने कहा कि सफलता के लिए संघर्ष आवश्यक है।सभी की शुभकामनाओं से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। रणनीति बनाकर मेहनत से ही सफल हुआ जा सकता है।आपने युवा वर्ग से स्वयं पर भरोसा रखने का संदेश दिया।
सम्मान समारोह के लिए उनके पिता आशीष जायसवाल ने मंच सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डा जगदीशचंद्र चौरे,देवेंद्र जैन,कमल नागपाल,चंद्र कुमार सांड,सुनील जैन,सुरेंद्र जैन,गणेश भावसार,श्याम शुक्ला,प्रियंक पाठक,सुनील चौरे,दीपक चाकरे,कविता विश्वकर्मा,राधेश्याम शाक्य,आसिफ सिद्दीकी,एम एम कुरैशी,चंद्रशेखर सोनी,कन्हैया मंडलोई,नारायण फरकले और एडवोकेट चेतन गौहर और अतुल सिंह रावत आदि उपस्थित हुए।संचालन डा चौरे ने किया और आभार सुनील जैन ने व्यक्त किया।
*शेख़ आसिफ़ खंडवा*