संभागीय ब्यूरो कार्यालय योगेश गुप्ता
संवाददाता / टीकमगढ़ मध्य प्रदेश योगेश गुप्ता
बैतुल / टीकमगढ़ जिले में गजब तरीके से नामांकन पत्र जमा किया गया। किसान पुत्र दिनेश कुमार निरंजन बैलगाड़ी के द्वारा टीकमगढ़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 12 से नामांकन फार्म दाखिल किया। टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील अंतर्गत ग्राम बखतपुरा निवासी दिनेश कुमार निरंजन जब बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे तो सभी लोग कौतूहल से उन्हें देखने लगे। क्योंकि आज के समय लोग एक से एक महंगे वाहन में बैठकर नामांकन भरने जाते हैं और प्रदर्शन के रूप में बाहनो का काफिला भी साथ ले जाते हैं लेकिन महंगे वाहनों के दौर में किसान पुत्र दिनेश कुमार जब बैलगाड़ी से नामांकन भरने पहुंचे तो इस अनोखे अंदाज को सभी लोगो ने देखकर सराहा।
वही दिनेश कुमार निरंजन ने कहा है चूंकि यह क्षेत्र बुंदेलखंड कहलाता है और मैं एक किसान पुत्र हूं एबं विगत कई वर्षो से किसानों की आवाज को बुलंद कर रहा हूं। इसलिए किसान रूप में ही मैंने बैलगाड़ी से आने का फैसला किया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है