शेख आसिफ न्यूज़24×7 इंडिया खंडवा
*विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली सम्पन्न*
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयोजन में शुक्रवार को जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन गुरु गोविंद सिंघ स्टेडियम खण्डवा से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक पांडे व आरआई श्री पुरुषोत्तम विश्नोई, नवीन आदर्श महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु बाला सिंह, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित कुमार अब्राहिम व एन.एस.एस. अधिकारी श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से श्री आशुतोष तिवारी, नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का हौसला-अफजाई करते हुए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एन.सी.सी., एन.एस.एस. के विद्यार्थियों, एनजीओ, खेल से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुखों व खंडवा जिले के विविध समाजों के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। जिला स्तरीय साइकिल रैली 7.5 किलो मीटर की रही। यह रैली गुरु गोविंद सिंघ स्टेडियम से प्रारंभ होकर जेल रोड़, माता चौक, इंदिरा चौक होते हुए पुलिस ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। रैली की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…