Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंचायत और निकाय चुनाव से पहले बड़ी तैयारी: हटाए जाएंगे कई जिलों के SP-ASP और DSP- डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व पटवारी

ब्यूरो न्यूज़ 24×7 इंडिया भोपाल

पंचायत और निकाय चुनाव से पहले बड़ी तैयारी:

हटाए जाएंगे कई जिलों के SP-ASP और DSP-

डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व पटवारी

June 04
भोपाल

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सालों से एक ही स्थान पर जमे अफसरों के हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्व और नगरीय विकास विभाग के भी अधिकारियों को हटाने की कवायद जारी है। नगरीय विकास विभाग से डिप्टी कमिश्नर, एडीशनल कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और CMO । राजस्व से पटवारी, राजस्व निरीक्षक और जीएडी से एडीशनल कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के साथ तहसीलदारों के तबादले किए जा सकते है

दोनों चुनावों की आचार संहिता के लगते ही 3 साल से एक ही जगह जमे एसपी, डीएसपी और एएसपी को हटाने की कवायद तेज हो गई है।

खबर है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक पद पर तीन साल से जमे और निकाय-पंचायत चुनाव में सीधे तौर से जुड़े कई जिलों के एसपी,एएसपी और डीएसपी बदले जाएंगे। इसकी गृह विभाग ने लिस्ट तैयार कर ली है।

हटाए जाने वालों में एक एसपी, 12 एएसपी और 56 डीएसपी के नाम शामिल हैं।

खबर है कि 3 साल से जमे राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा को हटाया जा सकता है। क्योंकि उनकी पदस्थापना 2019 को हुई थी, ऐसे में आयोग के निर्देशानुसार उनका तबादला किया जा सकता है।
वही 56 डीएसपी को भी बदला जा सकता है। इसके अलावा  राजस्व और नगरीय विकास विभाग के भी अधिकारियों को हटाने की कवायद जारी है।इसके तहत नगरीय विकास विभाग से डिप्टी कमिश्नर, एडीशनल कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और CMO । राजस्व से पटवारी, राजस्व निरीक्षक और जीएडी से एडीशनल कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के साथ तहसीलदारों के तबादले किए जा सकते है। अनुमान है कि दोनों चुनावों से पहले एक ही जगह जमे 15 हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते है।

माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर, DSP, CEO जिला पंचायत, CMO, नगर निगम कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर समेत दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया संबंधित विभागों ने शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत 52 जिलों में पदस्थ 15,000 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ट्रांसफर के निर्देश दिये हैं।वही ग्राम पंचायत के ऐसे सचिव जो ऐसी ग्राम पंचायत में पदस्थ है जिसमें उनका गृह ग्राम सम्मलित है, अथवा ऐसे ग्राम पंचायत सचिव एक ही ग्राम पंचायत में 3 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है उन्हें किसी अन्य ग्राम पंचायत में स्थानांतरित किया जाएगा।