अर्जुन दांगी रिपोर्टर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई जीरापुर के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय को बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की परीक्षा दिनांक में बदलाव करवाने के लिए श्रीमान कुलपति महोदय के नाम से ज्ञापन दिया ज्ञापन देने का कारण बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी एवं माखनलाल यूनिवर्सिटी की परीक्षा दिनांक एक साथ होना है | जिससे कि छात्र-छात्राएं दोनों ही परीक्षा एक साथ देने में असमर्थ है माखनलाल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा दिनांक पहले ही घोषित कर दी थी इसीलिए विद्यार्थी परिषद ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से उनकी परीक्षा दिनांक में बदलाव करवाने के लिए ज्ञापन दिया इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष पवन सिसोदिया कॉलेज मंत्री अर्जुन दांगी, कॉलेज उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार , कृपाल सिंह , सहमंत्री आराधना सोनी निशा मालाकार , दुर्गा मालवीय शोभा सिसोदिया , दीपिका कुशवाह , अनीता कुंभकार , कविता कुमारी एवं रामरतन चौहान , भगवान बरेठा और महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।


More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी