Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर भैंसदेही


प्रशासन एवं आवाज संस्था की सूझबूझ से रुका बाल विवाह, तस्करी की थी संभावना

भैंसदेही बाल विवाह से संबंधित मामले दिन प्रतिदिन राज्य एवं जिले में बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर जिला स्तर पर टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। इस तरह के मामलों की वृद्धि समाज के लिए चिंतनीय विषय है।
जिले के भैंसदेही विकासखंड में आवाज जन कल्याण समिति क्षेत्र में सघन रूप से 10 पंचायतों में बाल संरक्षण एवं बाल तस्करी के रोकथाम के लिए विगत 10 माह से कार्य कर रही है।
भैंसदेही विकासखंड के ही ग्राम पंचायत – खोमई में 11 मई को संस्था पंचायत सदस्यों तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान ग्राम में एक 15 साल की बालिका के विवाह तय होने की जानकारी प्राप्त हुई | पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बालिका के माता-पिता ने बालिका का विवाह पहले भी 2 बच्चो के पिता के साथ तय किया था, जिसे पड़ोसियों द्वारा रोका गया । पुनः महाराष्ट्र निवासी दीपक धोटे नामक युवक से तय करने का प्रयास किया | इस विवाह के लिए बालिका के माता-पिता ने 4000 रुपये की राशि भी ली थी । जिसकी पुष्टि बालिका व उसके माता-पिता ने की | राशि का आदान-प्रदान तस्करी की तरफ इशारा कर रहा था |
विगत 11 मई को ही सूचना पर डायल 100 ने मौके पर पहुँच बालिका के बाल विवाह के प्रयास को रोका | घर में उपस्थित बालिका की माता, पिता व रिश्ते की बात लेकर आये बालिका के मामा को समझाइश दी | संस्था द्वारा मामले की लिखित सूचना पुलिस विभाग, SDM कार्यालय व महिला एवं बाल विकास विभाग भैसदेही को भी दी गयी ।
कार्यवाही के बाद भी बालिका पर माता-पिता शादी का दवाब बना रहे थे ।
इसके बाद 15 मई को भी 100 डायल व संस्था द्वारा बालिका की जानकारी हेतु खोमई गयी थी , लेकिन बालिका घर पर उपस्थित नही थी । कही रिस्तेदारी में विवाह में गयी थी । इस बात की पुष्टि सरपंच महोदया द्वारा किया गया था । सरपंच महोदय के पुत्र द्वारा कहा गया कि इनका जो लेन-देन हुआ था । उसे वापस करवाया गया ।
इसके बाद दिनांक 03/06/2022 को भैसदेही थाना प्रभारी महोदय श्री सतीश अंडमान, CWPO मंडलोई जी , आंगनवाडी पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता सेलू की उपस्थिति में संस्था के जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र लोखंडे व ब्लॉक समन्वयक श्री संतुलाल मसकोले द्वारा पुनः बालिका के घर जाकर पंचनामा तैयार किया गया । इसके बाद माता-पिता ने ग्राम के गणमान्य लोग, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार की उपस्थिति में लिखित में बालिका के बाल विवाह न करने की बात कही |
महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग आवाज संस्था की सूझ-बूझ ने बालिका की विवाह के नाम पर होने वाली तस्करी को रोकने में सफलता प्राप्त हुई की।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट