बैतूल के बैंक आफ महाराष्ट्र में 90 लाख का गबन पांच संदेहियों पर एफ आई आर दर्ज
बैंक आफ महाराष्ट्र में 90 लाख का गबन पांच संदेहियों पर हुई एफ आई आर दर्ज
न्यूज 24×7इंडिया जिला बैतुल ,,योगेश गुप्ता की रिपोर्ट 8305413100✍️
बैतुल । बैतुल मध्य प्रदेश के बैंक आफ महाराष्ट्र बैतूल की गंज शाखा में 90 लाख रुपये की हेराफेरी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बैंक महाप्रबंधक की शिकायत पर गंज पुलिस ने बैंक के पांच कर्मचारियों के पर मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में गंज थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा मैनेजर द्वारा बैंक में ही कार्यरत पांच संदेहियों के खिलाफ धारा 409 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। कि बैंक शाखा के करेंसी चेस्ट से नब्बे लाख रुपये कम पाए गए है बैंक के अधिकारियों ने 21 मई को शिकायत दर्ज कराई थी श्री प्रकाश द्वारा बताया गया है कि बैंक शाखा में कितने दिनों से पैसों की हेराफेरी चल रही थी। यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा इस मामले से जुड़े सभी संदेहियों से पूछताछ और जांच के बाद ही नब्बे लाख के गबन का खुलासा हो पाएगा कि यह राशि एक साथ निकाली गई या समय समय पर निकाली गई थी। बैंक में आरबीआई द्वारा पैसा डाला जाता है। उसके बाद यंहा से बैंक की अन्य शाखाओं में पैसा दिया जाता है। मामला तब सामने आया कि 21 मई को बैंक को बड़ी राशि की जरूरत थी। तब एक दिन में 25 लाख रुपये कम पाए गए थे । तभी से बैंक अधिकारियों ने पूरी जांच की और 3 जून को थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। बैंक के करेंसी चेस्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज और बायोमेट्रिक सिस्टम को भी चेक किया जाएगा ।
4 जुन 2022 बैतुल मप्र



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है