शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया
*शेख रेहान यूनाईटेड प्रेस आर्गेनाईजेशन के खंडवा ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किये गये*
यूनाईटेड प्रेस आर्गेनाईजेशन के पत्रकार हित में सतत् प्रयास के साथ संगठन विस्तार जारी है|
संगठन के सयुंक्त प्रदेश सचिव पंकज कुमार लाड ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये प्रदेश के सभी ज़िलों में स्वच्छ छवि और पत्रकारों के लिये समर्पित साथियों की नियुक्ति की जा रही है| संगठन के सचिव मनीष व्यास और प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी के अनुमोदन पर खंडवा और बुरहानपुर ज़िले से ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति का श्रीगणेश किया गया है|
बुरहानपुर ज़िले में वरिष्ठ पत्रकार समीर महाजन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है|
खंडवा जिले में अध्यक्ष पद पर अनुभवी उर्जावान पत्रकार शेख रेहान को नियुक्त किया गया है|
वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने नव नियुक्त ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति का अनुमोदन किया है|
सोमवार को सादगीपूर्ण कार्यक्रम में श्री रेहान को नियुक्ति पत्र सौपा गया|
*इस अवसर पर पत्रकार भावेश पटेल,सावन पटेल भूपेंद्र यादव सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे|
शेख रेहान को यूनाईटेड प्रेस आर्गेनाईजेशन के सयुंक्त प्रदेश सचिव पंकज कुमार लाड के प्रस्ताव पर सचिव मनीष व्यास के समर्थन पर अध्यक्ष रिज़वान अंसारी के अनुमोदन पर खंडवा ज़िला अध्यक्ष पर पर नियुक्त किया गया है| सभी पत्रकार साथियों ने नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है|
*शेख़ आसिफ़ खंडवा*

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण