Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया खंडवा
*अभाविप ने किया साई नर्सिंग कॉलेज में हंगामा,आखिर किस बात को लेकर हुआ हंगामा पढ़ें पूरी खबर*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्रों की समस्याओ को लेकर साई नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य से मिलने गए। किंतु प्राचार्य द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवम वहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के साथ अड़ियल रवैया अपनाया एवम दूर व्यवहार किया। नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि आकाश खेरदे एवम 8 अन्य विद्यार्थियों ने खंडवा की साईं कॉलेज की प्रतिभा ब्रांच में बीसीएस नर्सिंग कोर्स में एडमिशन स्कालरशिप बेस पर लिया था। लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप के फॉर्म नही भराए है जिसके कारण कॉलेज से बोला जा रहा है कि आपको स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी आपको पुरी फीस जमा करना होगी। जिसमे 1st year की फीस लगभग 80 हजार रुपए है।जिसमे विद्यार्थियो का कहना हैं कि हमारी माली हालत ठीक नहीं है इसलिए स्कॉलरशिप बेस पर एडमिशन लिया था।अब स्कॉलरशिप नहीं मिली तो हम इतने पैसे कहां से भर पाएंगे। फिर विधार्थियो को कॉलेज से आदिम जाति कल्याण विभाग के कई चक्कर लगवाए ।लेकिन महाविद्यालय अब बोल रहा है कि स्कालरशिप आय या नही आय इसकी हमारी कोई जवाबदेही नही है और इन विद्यार्थियों को फिस का दबाव बना रहे हैं और विद्यार्थियों का कहना है कि हम कहा से फिर भरे हमारी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है हम फिर भरने में असमर्थ है हम तो स्कालरशिप के भरोसे है।लेकिन कुछ भी हल नहीं होने के कारण विधार्थियो ने ABVP के कार्यकर्ताओ से सम्पर्क किया और जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस विषय को लेकर चर्चा करने कॉलेज पहुचे । प्राचार्य ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए परिषद् के कार्यकर्ताओं को कहा की आप खंडवा कलेक्टर या किसी भी अधिकारी को बुला लीजिए हम कुछ नही करेंगे इस प्रकार की धमकी प्राचार्य द्वारा दी गई इसका बात विरोध करते हुवे परिषद् के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो और परिषद् के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आप स्पष्ट जवाब नहीं देते हम यहां से नही जाएंगे।लेकिन प्राचार्य द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नही दिया गया। और कहा गया की कॉलेज के डायरेक्टर आयेंगे वही सही जानकारी दे पाएंगे। जिससे परिषद के कार्यकर्ता नाराज हुए और कॉलेज के डायरेक्टर से बात करना चाहा तब प्राचार्य ने कहा कि मुझे नही पता डायरेक्टर कहा है कब आएंगे मुझे कोई जानकारी नहीं है। कायकर्ताओ की प्राचार्या से काफी बहस हुई फिर परिषद के कार्यकर्ता ने प्राचार्य को चेतावनी देते हुए कहा कि 5 दिन में विद्यार्थियो की समस्या का निराकरण नहीं किया तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की रहेगी।। इस दौरान जिला SFD प्रमुख शुभम निकुम,विलास आव्हाड,निशा यादव,कुमकुम,राशि सोलंकी आदि कार्यकर्ता सहित छात्र छात्राये उपस्थित थी।।