शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया खण्डवा
*विगत 17 वर्षों से समाज के बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ ही धर्म की शिक्षा की जा रही प्रदान।*
विगत 17 वर्षों से समाज के बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ ही धर्म की शिक्षा प्रदान की जा रही है,एक और जहां सैकड़ों बच्चे धर्म के शिक्षकों से देव दर्शन के साथ भगवान का अभिषेक पूजा अर्चना किस प्रकार की जाती है उसके संस्कार सीख रहे हैं वही बच्चों के साथ बड़े और बुजुर्ग समोसरण मंडल विधान की पूजा में उत्साह से भक्ति कर रहे हैं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुमुक्षु मंडल द्वारा जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर के साथ विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए कल्पद्रुम मंडल विधान की पूजा बाहर से पधारे विधाना एवं प्रतिष्ठाचार्य द्वारा करवाई जा रही है। प्रतिदिन प्रात: शांति जाप, श्रीजी का प्रक्षाल व पूजन, प्रवचन, बाल कक्षाएं, दोपहर में मंडल विधान की पूजा, सायंकाल भक्ति संध्या, प्रवचन एवं रात्रि में बाल कक्षाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बच्चों को धार्मिक संस्कार रितेश शास्त्री सनावद, नीता लुहाडिय़ा खंडवा और प्रज्ञा जैन इंदौर द्वारा दिए जा रहे हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है