मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
*कांग्रेस के झूठ, छल-कपट का प्रत्येक बूथ पर जवाब देने को तैयार हैं भाजपा कार्यकर्ताः श्री कांकर*
गुना। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही झूठ, छल- कपट और फूट डालने की राजनीति करती रही है। परंतु कांग्रेस को इसका जबाव देने के लिये भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक बूथ पर पूरी तरह मुस्तेगी से खड़ा हे ।
यह बात भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर ने मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के जिला गुना के नगरिया चुनाव और नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को होटल जी के गार्डन में गुना नगर व केंट मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को एक जुटता का मंत्र देते हुए संजीव कांकर ने कहा कि संगठन की नजर प्रत्येक कार्यकर्ता पर होती है और सदैव ही संगठन अच्छे कार्यकर्ताओं को खोजकर फिर उन्हें जबावदारी सौंपता है। इसलिये सभी कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहें और आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। चुनाव चाहे कोई भी हो उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भारतीय जनता पार्टी सदैव जीत के नये प्रतिमान गढ़ती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जो संकल्प ले लेता है उसे वह पूरा करता है। श्री सिकरवार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्राणपण से आगामी चुनाव में जीत का संकल्प लेकर चुनावी रण में उतरे। बैठक में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव मंचासीन रहे। बैठक का संचालन केंट मंडल अध्यक्ष राजू यादव ने किया ब स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है