Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

भारतीय जनता पार्टी की मंडल की बैठक हुई संपन्न,नगर पालिका चुनाव में कार्यकर्ताओं ने लिया महा विजय का संकल्प*
*10 जून को चुनाव प्रचार का करेंगे श्री गणेश, प्रत्येक वार्ड में ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ता पहुंचेंगे जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों से कराएंगे मतदाताओ को अवगत*

गुना। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश निर्देशानुसार चाचौड़ा विधानसभा के मधुसूदनगड़, चाचौड़ा एवं कुंभराज मंडल की बैठक हुई संपन्न। बैठक में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक ममता मीणा ने संबोधित कर आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बैठक में अतिथियो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव में लक्ष्य हो कि नगरपालिका एवं नगर पंचायत पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराए। उम्मीदवार कौन होगा यह पार्टी के ऊपर छोड़ दें क्योंकि पार्टी आप सबकी भावनाओं के अनुरूप ही विभिन्न स्तर पर सर्वे के आधार पर ही वार्ड में अपने पार्षद पद के प्रत्याशी को उतारेगी। हमें केवल अभी कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर आने वाली 10 जून को नगर पालिका चुनाव का शंखनाद करना है। इस दिन सभी वार्डों में वार्डों की टोली ढोल ढमाकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताना है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी श्री कांकर ने कहा कि आज सांसद हमारा, विधायक हमारा, जिला पंचायत प्रधान हमारा, जनपद पंचायत प्रधान हमारा,पंच से लेकर जिला पंचायत तक भारतीय जनता पार्टी अब हमें केवल हमारे क्षेत्र में भाजपा के प्रत्यासी को जिताकर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में विजय प्राप्त कर ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि हम सभी एकता के साथ चुनाव लड़ेंगे और नगर पालिका में कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला जैसी योजनाओं से जीवन स्तर उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की प्रदेश सरकार लोगों की सोच बदल रही है। इस मौके पर चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन मीणा, कुंभराज मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मधुसूदनगड़ मंडल अध्यक्ष जगमोहन धाकड़ सहित मंडल के त्रिदेव कार्यकर्ता विशेष रूप से मोजूद रहे।