मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
जिले के सभी बूथों पर 10 जून को होगा ‘बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम’ : श्री सिकरवार*
*बूथों पर होगी बैठकें, कार्यकर्ता करेंगे हितग्राहियों से संपर्क*
गुना। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जुटे हुएं हैं। प्रत्येक बूथ पर पार्टी की गतिविधियां निरंतर चल रही हैं। 10 जून को प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सभी बूथों पर एकसाथ बैठकें आयोजित होंगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कही। जिला संगठन प्रभारी संजीव कांकर ने कहा कि बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम के लिए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है। हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता सरकार की जनहितैषी योजनाओं का पर्चा लेकर घर घर दस्तक देगा। और हितग्राहियों को सरकार से प्राप्त लाभ की याद दिलाएगा। आगामी चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा हे। भारतीय जनता पार्टी विकास और गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है और इसी विकास के मुद्दे के साथ हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। सामूहिक निर्णय के साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा काम करती है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मना रही हे। जिसके तहत 10 जून को बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला कार्यालय हाट रोड पर वृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में नगर ब केंट मंडल के कार्यकर्ताओं बूथ पर कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी सौंपी कर सामग्री प्रदान की गई।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक