मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना
*मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से आया देश में बदलाव : श्री सिकरवार*
*भाजपा बुद्विजीवी प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी हुई आयोजित*
गुना।- भारतीय जनता पार्टी बुद्विजीवी प्रकोष्ठ द्वारा प्रबुद्वजनों की संगोष्ठी आयोजित की गयी। मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर न केवल योजनाएं बनायी हैं बल्कि उसे जमीन में उतारा है। लगातार राष्ट्र के हित में नित नये देश हित में निर्णय लिए जा रहे हे। ऐतिहासिक निर्णयों से देश में बदलाव आ रहा है: उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने बुद्विजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाजपा बुद्विजीवी प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा जिला मुख्यालय के कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव उपाध्याय द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के इतिहासकार, साहित्यकार, चिकित्सक, समाजसेवी, विधि क्षेत्र के प्रबुद्वजन शिक्षाविदों के अनुभव और राष्ट्र और समाज के विकास के लिए उनका सकारात्मक विजन से सरकार और मजबूती के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्ष की विकास यात्रा में विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े प्रबुद्वजनों की विशेष भूमिका रही है। सभी प्रबुद्वजनों से आग्रह किया कि गुना जिले के विभिन्न विकासजनकल्याण के कार्यो को कैसे गति मिले इसके लिए आपके सुझाव और मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी सहित जनप्रतिनिधियों को निरंतर मिलता रहे।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन