कमलेश कावड़कर न्यूज़ 24×7 इंडिया भैंसदेही
*भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी अतीत पवार पहुचे भैंसदेही*
*पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ली समीक्षा बैठक*
भैंसदेही:- निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को जिले से आये निकाय चुनाव प्रभारी अतीत पवार द्वारा भैंसदेही पहुंचकर भाजपा मण्डल एव मोर्चा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में समीक्षा बैठक संपन्न की जिसमें निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रीती नीतियों से अवगत कराते हुए सत प्रतिशत बहुमत के साथ जीत हासिल करने की रणनीति बनाने पर भी विचार मंथन किया ,
साथ ही नगर के 15 वार्डों में 15 प्रभारी , 15 सह प्रभारी एवं 15 वार्ड प्रमुख बनाए गए। 15 वार्डों के लिए बनाए गए प्रभारियों के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी। जिले से आए प्रभारी द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं से भी निकाय चुनाव को लेकर उनकी रॉय जानी ।
भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है