निसरपुर(धार) । नगर के अम्बेडकर मार्ग स्थित शराब की दुकान तत्काल हटाए जाने को लेकर मोहल्लेवासियों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी के नाम नायबतहसीलदार वृत्त निसरपुर कुणाल अवास्या को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि नगर अम्बेडकर मार्ग जो कि अति व्यस्ततम मार्ग है एवं नगर एवं बाहर से आये दर्शनार्थियों के लिए खाटूश्याम मन्दिर जाने के लिए व नगर के लोगों का सुबह एवं शाम के समय घूमने के लिए जाने के लिए एकमात्र मार्ग है इसी मार्ग पर आवासीय क्षेत्र है । बावजूद इसके नवीन शराब दुकान खोली गई है जो कि इस मार्ग एवं मोहल्ले के हिसाब से पूर्णतः गलत है। वहीं इस दुकान के कारण संपूर्ण अम्बेडकर मार्ग का माहौल दूषित हो रहा है । एवं नई युवा पीढ़ी खासतौर से बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा और नशाखोरी, लड़ाई, झगड़ा एवं लूट की घटनाओं में इजाफा होगा। इन्हीं सभी कारणों से स्थानीय रहवासियों ने 1 जून को भी स्थानीय पुलिस चौकी पर आवेदन के माध्यम से दुकान हटाए जाने को लेकर निवेदन किया था। लेकिन शराब दुकान को हटाए जाने की आज तक किसी प्रकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे कि स्थानीय निवासियों में काफी रोष है। जिसके बाद आज दिनांक 11 जून को फिर एक बार अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी के नाम नायब तसिलदार कुणाल अवास्या को ज्ञापन सौपा गया ।
निसरपुर से-पं. गौरांग त्रिवेदी की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है