Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इंदौर बैडमिंटन एकेडमी (आईबीए) द्वारा आयोजित

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की सज्जन ट्रॉफी मिनी जूनियर और सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा आरंभ हुई। जूनी इंदौर ब्रिज के पास सिटी जिमखाना क्लब में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग में रिकार्ड पौने चार सौ इंट्रीज आई है। पहले दौर के मुकाबलों में रोहित वाधवानी, निधेश जैन, प्रवीर मजूमदार, आरव बग्गा, प्रज्ञान सलूजा, लावण्या मजूमदार आदि ने पहले दौर के मैच जीते।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी कमल कस्तूरी और टूर्नामेंट सेक्रेटरी सत्येन्द्र होलकर व प्रतीक गुजराती ने बताया कि पहले दिन 100 से ज्यादा मैचेस खेले गए। पहले राउंड के मैचों में अंडर-11 बालक वर्ग में रोहित वाधवानी ने अक्श गुप्ता को 15-01 व 15-03 से, प्रवीर मजूमदार ने पार्थ पुराणिक को 15-01 व 15-03 से, ओजस्व पाटीदार ने नोमाह मेड़तवाल को 15-7 व 14-14 से, प्रणय व्यास ने अद्वैत भदौरिया को 15-05 व 15-14 से हराया।
अंडर-13 बालक वर्ग में आरव बग्गा ने पर्व अग्रवाल को 15-08 व 15-06 से, प्रज्ञान सलूजा ने लव्य मौर्य को 15-10 व 15-12 से, रोहित वाधवानी ने वीर अग्रवाल को 15-11 व 15-12 से, निधिश जैन ने मीट रोशवानी को 15-06 व 15-08 से, वेद पाटीदार ने दर्शित राजालवल को 15-07 व 15-03, दिव्यांश पाटीदार ने अन्य जैन को 15-06 व 15-14 से हराया। बालिका अंडर-13 वर्ग में आशी ने कड़े मुकाबले में लावण्या मजूमदार को 13-15, 15-12 व 15-08 से हराया। अन्य मुकाबलों में चार्वी जैन ने अंचल बालानी को 15-03 व 15-03 से, सान्वी ऋषिकर ने आध्या निगम को 15-04 व 15-09 से, हिया बालानी ने निशा तेलंग को 15-11 व 15-11 से, यशिका मौर्य ने रेने अग्रवाल को 15-07, 13-15 व 15-09 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में अंडर 11, अंडर 13 व अंडर 15 बॉयस और गर्ल्स के सिंगल्स व डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजयकुमार कालरा और पूर्व पार्षद व सचेतक अभय वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने कहा कि बैडमिंटन ऐसा गेम है, जिससे न केवल तेजी व स्टेमिना आता है बल्कि खिलाड़ी एकाग्रता भी सीखता है। खेल में हार और जीत से खिलाड़ी के जीवन में भी बड़ा फायदा होता है। विशेष अतिथि के रूप में इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश पचौरी, सेक्रेटरी कमल कस्तूरी, बीके बत्रा, अशोक कुकरेजा व नरेश दुर्गिया मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश जोशी ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर स्पर्धा का औपचारिक उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत और आभार आयोजक सत्येन्द्र होलकर व प्रतीक गुजराती ने किया।