Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

भैसदेही भैसदेही में बाल हित के लिए एक ब्लाक स्तरीय बाल संरक्षण समिति बनी हुई है । जिसे जिले व तहसील से- राजस्व विभाग भैसदेही, महिला एवं बाल विकास भैसदेही, जनपद कार्यालय भैसदेही, पुलिस विभाग भैसदेही , शिक्षा विभाग भैसदेही, श्रम विभाग बैतुल व अन्य विभागों के प्रशासनिक अधिकारी जुड़े है, साथ ही भैसदेही व अन्य ग्रामीण क्षेत्रो से कुछ गणमान्य लोग भी जुड़े है । जिनकी भैसदेही क्षेत्र पर पूरी निगरानी है । यदि कोई भी बाल हित विरुद्ध घटनाओं की जानकारी मिलती है, तो उस पर तुरन्त कार्यवाही कर, बाल अपराधों को रोका जाता है । अर्थात हमेशा सतर्क रहते है ।
इसी कार्य हेतु भैसदेही क्षेत्र में एक स्वयं सेवी संस्था आवाज जन कल्याण समिति भी कार्य कर रही है । जो बाल हित व अन्य कार्यो में भी प्रशासन की हमेशा मदद करती है।आवाज संस्था पिछले 1 वर्ष से निरंतर बाल संरक्षण पर कार्य कर रही है । जो आमजन को जागरूक करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम जैसे शौर्या दल प्रशिक्षण , पंचायत व ब्लाक स्तरीय बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण,नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन,स्कूलों व महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आदि प्रोग्राम करवा रही है । जिसके परिणाम स्वरूप समुदाय के साथ संस्था का एक अच्छा रिश्ता कायम हो गया है , जिससे समुदाय में कोई भी कार्य जो बाल हित के विरुद्ध हो रहा हो, तो उसकी सूचना तुरंत समुदाय के लोग संस्था को देते है । और फिर संस्था प्रशासन के सहयोग से बाल विरुद्ध हो रहे कार्यो को रोकने का प्रयास करती है । काफी हद तक सफल भी होती है । आवाज संस्था ने समुदाय व प्रशासन की मदद से पिछले 4 माह में 6 बाल विवाह रोके है जैसे ग्राम धामनगाव,खोमई, सावलमेंढा, डोंडी व चिचोलिढाना ।बाल विवाह का नाम सुनते ही दिमाग मे आता है, कि किसी बालिका का बाल विवाह हो रहा होगा, लेकिन इस बार एक बालक का बाल विवाह हो रहा था। यह प्रकरण भैसदेही के पास भिकुंड ग्राम का है, जिसकी सूचना मिलने पर आवाज संस्था के जिला समन्वयक भूपेंद्र लोखंडे ने यह सूचना, महिला व बाल विकास अधिकारी श्रीमती उषा मसीह , सुपरवाइजर श्रीमती मंदा गणेशे, पंचायत इंस्पेक्टर रितेश कावड़कर ,भैसदेही थाना प्रभारी सतीश अंधमान व अन्य विभागों को दी गयी । प्रशासन ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुए, तुरंत एक टीम बनाकर घटना स्थल भेजा गया , व बाल विवाह को रोका गया । मौके पर पंचनामा बनाया गया व उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षर लिए गए । इस विवाह को रोकने में आगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती मंदा गनेशे कार्यक्षेत्र भैसदेही , थाना भैसदेही से ए.एस.आई. रमन धुर्वे, आशा कार्यकर्ता – कपूरा, राजस्व विभाग से पटवारी शैलेश ठाकुर,सचिव योगेश ठाकुर, सहायक सचिव सहादेव सलामे आवाज संस्था के जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र लोखंडे व अन्य ग्रामीणों का भी योगदान रहा ।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट