Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दरवाजा औजार से तोड़कर कैश और गहने उड़ा ले गए चोर, पलस्या के किराना व्यापारी लक्ष्मीचंद आर्य घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात भी किए साफ

कमलेश कावड़कर न्यूज़24×7 इंडिया भैंसदेही
*दरवाजा औजार से तोड़कर कैश और गहने उड़ा ले गए चोर, पलस्या के किराना व्यापारी लक्ष्मीचंद आर्य घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात भी किए साफ*

भैंसदेही मामला झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलस्या गांव का है। गांव के निवासी लख्मीचंद आर्य किराना व्यापारी के घर का दरवाजा को गिरमिट औजार से तोड़ कर रात में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर जेवरात व पैसे किए साफ बताया गया कि चोरों ने दो पेटी भी लेकर भागे को 500 मीटर की दूरी पर उसे खोलकर बेसकिमती सामान निकाल लिया गया पेटी ओर कपड़ा स्टील का डब्बा जरूरी कागजात खेत में जोड़कर फाग गय वही बताया की पैसे और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरो ने इतने शातिराना तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया कि घर मे सो रहे लख्मीचंद आर्य के परिवार वालो को इसकी भनक तक नही लगी। सुबह जब लख्मीचंद आर्य सो कर उठा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

*पुलिस कर रही जांच*
भैसंदेही एसडीओपी शिवचरण बोहोत द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई वहीं थाना प्रभारी दीपक पाराशर द्वारा 500 मीटर पर 2 पेटी खेत में फेंकी गई थी वही मौके पर पहुंचकर जांच की गई वही बैतूल से आई फिंगरप्रिंट टीम ने आकर मौके पर हर पॉइंट पर स्किन किया गया वही सक के आधार पर पलस्या के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है पूछताछ कर कार्रवाई की जा सकती है
पीड़ित लख्मीचंद आर्य पुत्र रूपम आर्य ने बताया कि रात में चोर घर में घूस गये और कमरे में रखी अलमारी के ताले को तोड़कर लगभग 9 से 10 लाख रुपए नगद और सोने की अंगूठी, सोने की बेशकीमती हार सहित लगभग 17 से 18 लाख के जेवरात बताए जा रहे हैं पीड़ित लख्मीचंद आर्य ने बताया कि कुल लगभग 27 लाख का नुकसान हुआ है। जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाने में सूचना देकर चोरो को पकड़ने और गायब हुए सामान को वापस दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर टीम सहित मौके में पहुच कर रही जांच।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट