एम पी हेड अभिषेक शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया
प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर में मनाया गया प्रवेश उत्सव
खिलचीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर संकुल भोजपुर मे शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे घर-२ जाकर आगंनवाड़ी कार्यकर्ता व स्कूल स्टाफ ने सम्पर्क कर बच्चों को नियमित शाला भेजने का आग्रह किया। वर्ष भर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित व्यवस्थित होती रहे,इस हेतु बच्चों को आनंदमयी वातावरण मे शिक्षण व खेलकूद गतिविधियां की जानकारी,मिशन अंकुर व निपुण भारत अभियान से पालकों को अवगत करवाया। बच्चों को शासन से मिलने वाली पाठ्य पुस्तक,मध्याह्न भोजन, गणवेश,पोषण आहार की जानकारी साझा की गयी। विद्यालय का संचालन नियमित रहेगा व बच्चों को नियमित शाला भेजने का आग्रह किया गया। सभी ग्रामीणों ने विद्यालय को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। शाला प्रबन्धन समिति सुजान सिंह गुर्जर ,शाला प्रभारी सुरेशचंद्र सोनी,शाला शिक्षण प्रमुख राधेश्याम साहू,कार्यकर्ता श्रीमती प्रेम बाई गुर्जर उपस्थित रही!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है