गायों की सेवा का अनूठा आयोजन: गोशाला पहुंच कर गायो को आम रस पिलाया, पढ़ें कहां हुआ ये सब
आलीराजपुर जिले के ग्राम सोमकुआँ में गोशाला में गौसेवा का बेहद अनूठा आयोजन किया गया. पहले आम रस तैयार कर उसे टप में भरा गया, फिर श्रद्धालुओं ने उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. गोशाला का संचालन गो भक्तों और जीव दया प्रेमियों की ओर से आर्थिक सहयोग देकर किया जाता है. यहां आये दिन मांगलिक कार्यक्रम होते हैं और लोगों की ओर से गायों की सेवा की जाती है. आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोशाला पहुंचे और इस अनूठे नजारे का आनंद लिया.
गर्मियों के मौसम में रसीले आमों का सभी आनंद लेना चाहते हैं. आम के सीजन में अमूमन सभी लोग आम रस का आनंद लेने से नहीं चूकते है. फिर मूक पशु प्राणी इससे अछूते क्यों रहें? इसी को देखते हुए आलीराजपुर नगर के युवा ने गोशाला पहुच कर गोवंश को भी भरपूर आम रस पिलाया. गोवंश भी आम रस का आनंद ले सके इसके लिये यहां एक अनूठा आयोजन किया गया. यहां 30 किलो आमों का ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर आम रस तैयार कर गोवंश को पूरी श्रद्धा के साथ पिलाया गया. इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोशाला पहुंचे और इस अनूठे नजारे का आनंद लिया.
मांगलिक कार्यक्रमों और त्योहारों के दौरान गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाने के तो कई कार्यक्रम आये दिन होते रहते हैं. लेकिन गायों को आम रस पिलाने का यह आयोजन संभवतया पहली बार हुआ है. बेहद श्रद्धा के साथ ग्राम सोमकुआँ में युवा वर्ग ने शनिवार को इसका अनूठा आयोजन किया. और गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया. अलीराजपुर जिला ब्यूरो आरिफ हुसैन





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है