पंचवेली पैसेंजर की टॉयलेट में हुई घटना :ट्रेन में युवक ने गमछे से लटककर की आत्महत्या
संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
बैतूल,,
इंदौर से छिंदवाड़ा जा रही पेंचवेली पैसेंजर के टायलेट में शुक्रवार रात 11.30 बजे एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी पुलिस ने बैतूल स्टेशन पर शव को उतारकर पीएम के लिए भिजवाया। युवक ने टायलेट के कुंदे पर गमछा बांधकर आत्महत्या की है। ट्रेन में आत्महत्या की घटना से रेलवे में हड़कंप है।

विदिशा जिले के खिरिया गांव निवासी रामकृष्ण पिता वीरेंद्र सिंह दांगी (36) मानसिक रुप से बीमार था। उसका इलाज भोपाल के डॉ. आरएम साहू के पास चल रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए शुक्रवार काे भोपाल लेकर आए थे। डॉक्टर के अस्पताल से रामकृष्ण किसी तरह भागकर इंदौर से छिंदवाड़ा जा रही पेंचवेली एक्सप्रेस में सवार हो गया। इटारसी स्टेशन के पास वह टायलेट में गया और वहां लगे लोहे के हुक से गमछे से लटक गया।
यात्रियों ने युवक को फांसी पर लटके हुए देखा तो रेलवे को सूचना दी। जीआरपी ने बैतूल स्टेशन पर शव का पंचनामा बनाकर उतरवााया। जीआरपी के कुलदीप लोटे ने बताया कि मृतक युवक के पास से ना ही कोई टिकट मिला था और ना ही कोई पहचान पत्र था।
इस कारण शव की शिनाख्त करने में परेशानी आ रही थी। रेलवे जीआरपी के वाट्सएप ग्रुप से युवक की पहचान हो सकी। उन्होंने बताया परिजन भी युवक की तलाश कर रहे थे। उन्होंने भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गुमशुदा होने की सूचना दी थी।
वाट्सएप ग्रुप पर संबंधित की फोटो डालने पर भोपाल के साथियों द्वारा गुशुदगी की जानकारी दी। इसके बाद युवक की पहचान हो सकी। शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है ।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा