Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिंड पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया एक आरोपी को गिरफ्तार

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार के निर्देशन में आगामी पंचायत चुनाव के देखते हुए चुनाव में अवैध हथियारों एवं गुंडा बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था इसी तत्पर में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिंड श्री अरविंद शाह के निर्देशन में कार्य करते हुए थाना बरोही पर मुख्यवर द्वारा दिनांक 23/6/ 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बरोही की क्षेत्र अंतर्गत लाडमपुरा चौराहा एनएच 92 भिंड ग्वालियर रोड के किनारे एक व्यक्ति जो सफेद रंग की टीशर्ट पहने हैं एवं एक सफेद कलर के रंग का बैग है जिसमें अवैध हथियार लिए खड़ा है जो पंचायत चुनाव में अवैध हथियार विक्रय करने की नियत से लाया है सूचना पर से थाना प्रभारी बरोही एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान लाडमपुरा चौराहा पर पहुंच कर तफ्तीश की तो मुखबिर के बताए हुए गए हुलिया का एक व्यक्ति सफेद रंग का बैग लिए खड़ा दिखा जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तो पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को चारों ओर से घेरा बंदी कर पकड़ लिया गया तथा हाथ में लिए बैग की तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर 32 बोर तीन पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन एवं 6 जिंदा राउंड 32 बोर की मिली जिन्हें विधिवत आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिस पर से थाना बरोही में अपराध प्रकरण क्रमांक दर्ज कर विवेचना में लिया गया है उक्त संबंध में आरोपी ने पूछताछ में वह तैयार चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए क्रय करने हेतु लाना बताया है आरोपी शातिर किस्म का है तथा आरोपी से उक्त संबंध में पूछताछ जारी है
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी बरौही उप निरीक्षक शिव प्रताप सिंह राजावत साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीपेंद्र सिंह यादव उप निरीक्षक वैभव तोमर सहायक उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह प्रधान आरक्षक प्रमोद पाराशर प्रधान आरक्षक महेश कुमार प्रधान आरक्षक सत्येंद्र यादव आरक्षक आनंद दिक्षित आरक्षक राहुल यादव आरक्षक सत्येंद्र सिंह राजावत आरक्षक हरपाल आरक्षक अभिमन्यु तोमर आरक्षक अरविंद रावत आरक्षक जयशंकर आरक्षक गिर्राज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754