6 पेटी अवैध शराब व एक 315 बोर देशी कट्टा , 01 जिंदा राउंड व अपाचे मोटरसाईकिल सहित 02 आरोपी गोहद चौराहा पुलिस कि गिरफ्त में 
भिण्ड पुलिस द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे , तथा एसङीओपी गोहद श्री आर के एस राठौर के निर्देशन मे थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा दिनांक 22/06/2022 की रात्रि को खनेता मोङ पर से चैकिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर से आरोपी विकास पुत्र महेश बाल्मीक सिह उम्र 19 साल नि. पिंटो पार्क जङेरूआ शमशान घाट के पास थाना गोले का मंदिर ग्वालियर तथा पिंकू उर्फ शत्रुघ्न पुत्र रामनाथ जाटव उम्र 21 साल नि. ग्राम माता का पुरा थाना गोहद चौराहा के कब्जे से 6 पेटी अवैध शराब , एक 315 बोर का कट्टा , एक जिंदा राउंड ,मय बिना नम्बर की नीले रंग की अपाचे 160 सीसी मोटरसाइकिल के जप्त किया गया
*आरोपी चुनाव में खपाने ले जा रहे थे अवैध शराब,*
*परिवहन के दौरान पकड़ी गयीं अवैध शराब*
आरोपी पिंकू के विरुद्ध लूट, डकैती कि तैयारी के 04 प्रकरण पूर्व से दर्ज है ।सराहनीय भूमिका- निरी. रविन्द्र शर्मा, उनि उपेन्द्र सिंह धाकङ, एएसआई अब्दुल शमीम ,एएसआई बीएल सविता, एएसआई राघवेन्द्र तोमर, एचसी रामनिवास ,आर. रामकुमार ,आर. तिलक , आर. पंकज ,आर. अमरदीप ,आर. मानसिंह की सराहनीय भूमिका रही
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
संभागीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह”देव धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर