Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति रिपोर्टर

बैतूल से संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
Betul me Congress को बड़ा झटका: कई वरिष्ठ नेताओं सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, जिलाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे
बैतूल। नगर परिषद शाहपुर में होने वाले चुनाव में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के द्वारा अपनी पार्टी के वरिष्ठ कट्टर कांग्रेसी व नगर में जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से दर किनार कर काफी लंबे अरसे से नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसके कारण नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी यही हालात निर्मित है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्रामीण अंचलों में हो रहे जनपद, सरपंच चुनाव में भी जमीनी स्तर पर पैठ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में समन्वय न बनाते हुए अपनी मनमर्जी से प्रत्याशी उतारे गए हैं। नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में चुनाव लड़ रहे हैं। जिससे सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिलता नजर आ रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष की कार्यशैली से आहत होकर दिया इस्तीफा
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की कार्यशैली से आहत होकर शाहपुर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों नें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका प्रसाद मिश्रा के साथ मिलकर अपना सामुहिक इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा को सौंप दिया है।

इस्तीफा सौंपने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका प्रसाद मिश्रा, कमल किशोर परसाई, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, आंनद शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कन्हैया वर्मा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामचरण सिरोलिया ब्लाक अध्यक्ष असंगठित कामगार प्रकोष्ठ, गंगा प्रसाद मिश्रा, पूर्व झुग्गी-झोपड़ी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, मुरारी गुप्ता, धनश्याम चौरे, संतोष शर्मा, घिसवा चौरे पूर्व सरपंच, बसंत वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, छोटू परतें, मदन भनारे मोखा, रमेश गुप्ता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बसंत वर्मा पूर्व पंच, छाया दरश्यामकर, रमेश दरश्यामकर, उमेश बागड़े, कुसुम, मनोज गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, गुलाब कहार, भागचंद वर्मा, बनवारी नागले, अनिल वर्मा, अशोक बाजपेई, रामकृष्ण लेदे, सेठी परसाई, मनोज पेद्राम, भुवनेश्वर पांडे, गजानंद परसाई, प्रकाश महोबिया, कुसुम परसाई, मनोज पेद्राम, लालता परसाई, शेखराम ऊईके, गणेश प्रसाद मिश्रा, फागू दरश्यामकर, मनोज नागले, अंकुश मिश्रा, सुलेमान कुरैशी, रोहित परसाई, रायसिंह, शिवकुमार घनकारे, दिनेश वर्मा, सुनील वर्मा, जमना यादव, कमलैश चौरे, अशोक सहित लगभग आधा सैकडा़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा को सौंप दिया है। वहीं इस्तीफे की कापी प्रदेश अध्यक्ष को ई-मेल, फैक्स तथा व्हाट्सअप के माध्यम से भी प्रेषित कर दी है।