प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में हुई फायरिंग व चले पत्थर, पुलिसकर्मियों सहित मतदाता भी हुए घायल
भिण्ड- जिले के मिहोना(रौन) ब्लॉक में पंचायत चुनाव के दौरान कन्हई का पुरा में मतपत्र लूटने की सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। असमाजिक तत्वों की हवाई फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मतदाताओं में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की फायरिंग की गई थी। घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे एक युवक पर भी भीड़ ने लाठियों से किया हमला किया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा है। इस मामले में पुलिस ने उपद्रव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मतपत्र लूटने की हो रही थी कोशिश
कन्हई का पुरा में मतपत्र लूटने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस टीम को देखते ही मतपत्र लूटने वाले मतदान केंद्र से भाग निकले। पुलिस को देखते ही पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भिंड के कनईपुरा में मतदान केंद्र के बाहर उपद्रवियों ने फायरिंग भी की गई है। पथराव के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। असनेट गांव में हुआ पथराव, एसआई घायल
असनेट गांव के पोलिंग केंद्र 148 और 149 में पथराव हुआ। इसमें एसआई अमित सिकरवार सिर पर पत्थर लगने से घायल हो गए। मिहोना की असनेहट पंचायत के पोलिंग बूथ क्रमांक 148-149 पर पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव किया है। पथराव में एसआई अमित सिकरवार घायल हो गए उनके सिर में चोट लगी है। फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि पंचायत में पिछड़ा वर्ग की सीट थी। इस दौरान वोटिंग को लेकर दो सरपंच पद के उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एसआई अमित सिकरवार घायल हो गए। मुरैना में मतदान के सुबह के दौर में पुरुषों से आगे महिलाएं रहीं। सुबह 9:00 बजे तक अंबाह ब्लॉक में 12. 72 फीसद पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाओं का आंकड़ा 12.78 फीसद रहा। वहीं पोरसा ब्लॉक में 12 फीसद पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाओं ने 12.17 फीसद वोट डाले।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब