ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
बैतूल जिला के ग्राम साकादेही मैं पति पत्नी ने खाया जहर पति की मौत पत्नी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
बैतूल। महज एक माह पहले उनका विवाह हुआ था। उनका वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी चल रहा था। इसी बीच आज रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पति का शव जैसे ही घर पहुंचा कि पत्नी ने भी जहर खा लिया। परिजनों ने उसे भी जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह दुखद घटना बैतूल जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम साकादेही की है। परिजनों के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे अजय पिता प्रेमलाल वाडिवा (23) का पत्नी सलोनी से रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चल ते अजय ने जहर खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें… युवक ने शादी के 6 दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या, मातम में बदली खुशियां, पुलिस कर रही जांच
अजय की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे। यह देखते ही सलोनी (21) ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन तत्काल उसे भी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया है। जहां सलोनी का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नशे में मांग रहा था पत्नी से रुपये
परिजनों के अनुसार अजय और सलोनी की शादी एक माह पहले ही हुई थी। आज अजय नशे में था और उसकी पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने गुस्से में आकर सारे पैसे अजय को दे दिए। इसके बाद वह घर से बाहर चली गई थी। यह देख अजय ने घर में जहर खा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है