Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 9, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल जिले से गोवंश की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात्रि में एक बार फिर टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस कर 7 गोवंश को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू सेना (RHS) के कार्यकर्ताओं ने उनकी जान बचाने में सफलता हासिल की। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने 18 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। यह वाहन मिलानपुर टोल बेरियर का बेरिकेड तोड़कर भाग रहा था।
संगठन के विभाग मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख सूरज खड़िया ने बताया कि रात्रि में युवा सेना प्रमुख मनीष मालवीय को सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल कलर की टवेरा में गोवंश को भर कर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा है। इस पर संगठन के विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे को इसकी सूचना देकर फोरलेन पर गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई गई।
मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि रात्रि 4 बजे संगठन के पदाधिकारियों ने 18 किलोमीटर तक टवेरा वाहन का पीछा किया। इसके बाद उक्त वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस रस्सियों से 7 गोवंश के पैरों को बांध कर भरा गया था। कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर गाड़ी चालक एवं उसके साथी वाहन छोड़ कर फरार हो गए। देखें वीडियो…
प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि रोजाना सवारी वाहन में पाढर क्षेत्र से गोवंश भरकर जा रहे हैं। आज जो वाहन पकड़ा है यह बैतूल फोरलेन के मिलानपुर टोल बैरियर से पाढर क्षेत्र में भरने आई थी। इसका पीछा कर मिलानपुर टोल के आगे पकड़ा गया। पकड़े गए गोवंश को त्रिवैणी गौशाला में पहुंचाया गया है।
वहीं वाहन को बैतूल बाजार पुलिस थाना के सुपुर्द किया है। वाहन को पकड़ने में प्रखंड अध्यक्ष स्वप्रिल पवार, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, वरिष्ठ सहयोगी राहुल, अनिल, मोहित की मुख्य भूमिका रही। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से हो रही गोवंश की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाए जाने की मांग की है।