प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी ने अपने पोस्ट में कहा था कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गयी विवादित टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए, वरना उनका सिर कलम कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मुगलपुरा पुलिस ने उकसावे वाला पोस्ट करने के लिए व्यक्ति के खिलाफ खुद मामला दर्ज किया था और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है