छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक 11 साल से बच्चे ने 4 साल के मासूम की हत्या कर दी. आरोपी नाबालिग ने मासूम के सिर पर ईंट दे मारी. मासूम का शव झांड़ियों में मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस ने रात में खोजी डॉग समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट बुला लिए थे. खोजी डॉग की मदद से आरोपी 11 साल के बच्चे को खोज लिया गया. इस मामले के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मुड़ापार स्थित कुष्ठ आश्रम का बताया जा रहा है. यहां बीते गुरुवार को 4 साल का बालक अंशु सारथी लापता हो गया. काफी खोजने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने शाम को पुलिस को इसकी सूचनी दी. इसी दौरान पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि बुधवारी रिकांडो बायपास मार्ग में प्रसाद पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में एक बालक की लाश पड़ी हुई है.।
सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सिटी कोतवाली टीआई निरीक्षक रामेंद्र सिंह को अवगत कराया. इनके मार्गदर्शन में टीम ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक पड़ताल शुरू की. मृतक बालक की पहचान कुष्ठ आश्रम के पास से लापता हुए बालक अंशु के रूप में की गई. उसके माथे पर चोट के निशान पाए गए और पास में ही खून से सना ईंट नजर आया. यह स्पष्ट हुआ कि ईंट से मार कर इस बच्चे की हत्या की गई है. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम भी रात में ही मौके पर पहुंच गई थीं.।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है