Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सम्भागीय ब्यूरो मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

अब आरटीई के तहत पांच जुलाई आवेदन किए जा सकते है, नौ जुलाई तक सत्यापन होंगे*

*सत्यापन अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाए जाने के कारण आरटीई के तहत आवेदन की तारीख बढ़ाई गई*

भोपाल। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसद सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के लिए गुरुवार तक अंतिम तारीख थी। अभी तक गुरुवार तक प्रदेश के 26 हजार स्कूलों में दो लाख 74 हजार सीटों के लिए अब तक एक लाख 76 हजार 447 आवेदन आए हैं। वहीं अब तक आधे से कम सत्यापन हुए हैं, यानि 45 प्रतिशत आवेदकों का सत्यापन हो पाया है। सत्यापन की संख्या कम होता देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने आवेदन की तारीख बढ़ाकर पांच जुलाई कर दिया है। वहीं नौ जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। अभी तक एक जुलाई तक सत्यापन करना था। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में यह लिखा है कि नगर निकाय चुनाव में सत्यापन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण कई आवेदकों का दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हे पाया है। यही कारण है कि आवेदन और सत्यापन की तारीख बढ़ाई जा रही है। इसमें सबसे अधिक भोपाल जिले में लगभग 17 हजार आवेदन और सत्यापन नौ हजार हुए है। वहीं इंदौर में लगभग 12 हजार आवेदन और छह हजार सत्यापन हुए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के कारण भी सत्यापन की प्रक्रिया धीमी है। अब तक 45 प्रतिशत सत्यापन हुए है। अगर आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ तो वे लाटरी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने गुरुवार को सभी जिलों के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी कर सत्यापन कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र आवेदक लाटरी पद्धति में शामिल हो सकें।

14 जुलाई को लाटरी निकाली जाएगी

आरटीई के तहत पांच जुलाई को आनलाइन लाटरी के माध्यम से बच्चों को निजी स्कूलों में सीट का आवंटन करने की अंतिम तारीख रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 14 जुलाई कर दी गई है। अभिभावकों के पंजीकृत मोबाइल पर दस्तावेज सत्यापन में पात्र या अपात्र का संदेश भी जाएगा। वहीं पात्र विद्यार्थी स्कूलों में जाकर 23 जुलाई तक रिपोर्टिंग कर प्रवेश ले सकेंगे। पहले चरण में जिन आवेदकों का नाम नहीं आएगा। वे दूसरे चरण के लाटरी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

प्रदेश भर का आंकड़ा
प्रदेश के स्कूलों की संख्या- 26,340
सीटों की संख्या- 2,74,916
नर्सरी की सीटें- 1,41,042
केजी-1 की सीटें- 86,752
केजी-2 की सीटें- 6,920
पहली कक्षा की सीटें-26,742
कुल आवेदन- 1,76,447
कुल सत्यापन- 72,356