नंदन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया इंदौर
समाचार -28/06/2022
आषाढ कृष्ण पक्ष की अमावस्या, हल हारिणी अमावस्या, आषाढी
अमावस्या इन तीनो संगम पर्व पर गोकुलधाम गौशाला समिति काली किराय ( मनावर) द्वारा द्वारा आज मालवी चौपाटी, गणेश चौपाटी, खाद गली , टावर चौराहा, बोरहा मोहल्ला में “गौशाला का रथ ” ले जाकर पहली रोटी “गऊमाता ” के लिए मांगी गई।
गेहूं, आटा ,चावल, दाल, सब्जी ,रोटी , एवम् बीमार गऊ माता ,बुडी गऊ माता के ईलाज हेतु पैसा भी मांगा गया।
गोकुलधाम धाम गौशाला में लगभग 125 “गऊ माता ” हैं। जिनका भरण पोषण जन समुदाय , शासन एवं गौ शाला के पदाधिकारियो/सदस्यो के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। 
गौशाला समिति के उपाध्यक्ष जगदीश चंद पाटीदार ने कहा कि गौशाला का खर्च अधिक होने से तथा छ: मजदूरों की दैनिक मजदूरी देने से गौ शाला लाॅस मैं चल रही है। गौशाला समीति के पदाधिकारियों के सहयोग से भरपाई हो पाती है। लेकिन कब तक ? प्रति गऊ माता का प्रति दिन का खर्च 50 रुपये होना चाहिए। गौ रथ को साथ में लेकर प्रतिमाह अमावस्या एवम् पूर्णिमा को शहर की विभिन्न कालोनियों में हम टोकरी लेकर मांग रहे हैं ,फिर भी खर्च अधिक हो रहा है।
जनप्रतिनिधि, सांसद एवम् विधायक से भी गौशाला में निर्माण कार्य के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाती है ।इस ओर उनका ध्यान आकर्षित करवाना चाहते है। इन चुने हुए जनप्रतिनिधियो ने चुनाव के चार वर्ष होने के पश्चात भी कोई सहायता नही की।इन्हे जूॅ तक रेंग नहीं रही है।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में “विधायक ” अपनी निधि का सही उपयोग- गौशाला में लाखो रुपये”दान” दे रहे हैं। “गऊ माता” 33 देवी- देवताओ का वास रहता है। लक्ष्मण मुकाती, प्रेमलाल पाटीदार, जितेन्द्र सोनी, नवनीत पाटीदार, संदीप धनगर ,सोलंकी , लोकेशपाटीदार, मनीष छत्तर, उपस्थित थे। मनावर से सरिता जगदीश पाटीदार की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है