Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

*महापौर के रूप में नहीं बल्कि आपका सेवक बनकर काम करूंगा – मुकेश टटवाल*

*भाजपा प्रत्याशी टटवाल का सघन जनसंपर्क वार्ड 3, 5, 40, 38 में सम्पन्न*


भारतीय जनता पार्टी नगर उज्जैन के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल का जनसंपर्क प्रातः 9 बजे वार्ड क्रमांक 3, 5 में सम्पन्न हुआ । वंही सांय 4 बजे से वार्ड 40, 38 से विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुआ ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा महापौर मुकेश टटवाल का सघन जनसंपर्क वार्ड में वार्ड प्रत्याशी पंकज चौधरी के साथ मकोड़िया आम
से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 5 में वार्ड प्रत्याशी दिलीप परमार के साथ गणेश नगर होते हुए पेरामाउंट स्कूल पर सम्पन्न हुआ ।
उसके पश्चात सांय 4 बजे से वार्ड 40 के वार्ड प्रत्याशी श्रीमती जानिबाई सत्यनारायण राठोर के साथ पंवासा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए माधोपुर में समापन । इसके पश्चात वार्ड 38 के प्रत्याशी अनिल गुप्ता के साथ प्रकाश सर्विस सेंटर से प्रारम्भ हुआ जो विभिन्न मार्गों से होते हुए विक्रम मार्ग पर सम्पन्न हुआ । टटवाल को वार्ड की जनता ने विजयश्री का आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में उज्जैन में निरंतर विकास के कार्य चल रहे है और विकास की गति कभी धीमी पड़ने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार लगातार गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं पर काम कर रही है । जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके । आप सभी से अनुरोध है उज्जैन को स्वच्छ शहर समृद्ध और विकसित बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के महापौर के प्रत्याशी मुकेश टटवाल को और समस्त पार्षदों को सेवा का अवसर जरूर प्रदान करें । उज्जैन नगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का महापौर होना अति आवश्यक है।
जनसम्पर्क के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को नगर की सेवा करने का प्रत्याशी के रुप में अवसर प्रदान किया है , आप सभी के चरणों में प्रणाम करते हुए मैं वादा करता हूं कि उज्जैन के विकास में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा । मैं महापौर के रूप में नहीं बल्कि आपका सेवक बनकर काम करूंगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, चुनाव संचालक अनिल जैन कालुहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती प्रमिला यादव, मनोज मालवीय, अमय शर्मा, अमय आप्टे, मनीष चौहान सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।