Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय अक्षय कुमार दुवेदी प्रधान जिला एवं सत्र/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के मार्गदर्शन मे एवं श्री अशोक गुप्ता जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव जिला भिंड मध्यप्रदेश के द्वारा न्यायिक तहसील मेहगांव मे भी दिनांक 13 अगस्त 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है! उक्त नेशनल लोक अदालत मे आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्रम लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण, बैंक रिकवरी सम्बन्धी मामले, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ती दावा सम्बन्धी, सम्पति, जलकर तथा दीवानी मामले एवं अन्य प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण एवं प्रिलिटिगेशन प्रकारणों का निराकरण किया जायेगा! अतः आप समस्त आमजन से यह अपील है कि आप अपने प्रकारणों का निराकार ण लोक अदालत के माध्यम से करे जिससे आपके समय कि भी बचत होंगी और आपको सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा जिससे आपके आपसी सम्बन्ध भी मधुर बने रहेंगे और आपका विवाद भी निपट जायेगा और आपकी जो कोर्ट फीश लगती है उसकी वापसी का भी प्रावधान है अतः आप सब 13 अगस्त 2022 को न्यायलय मेहगांव मे आकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने मे अपना सहयोग प्रदान करे 🙏

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754