श्री कृष्ण ने चीर उढा़कर की द्रौपदी की मर्यादा की रक्षा।

मेंहगांव में बेटियों को चीर उढा़कर रक्षा करने का लिया संकल्प ।
मेंहगांव- मंशापूर्ण हनुमान मंदिर मुरैना तिराहे पर चल रही श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आज कथा व्यास श्री रामप्रकाश जी व्यास द्वारा द्रौपदी चीर हरण लीला का वर्णन वर्तमान परिपेक्ष्य में करते हुए कहा कि राजसभा में जब कुल बधू द्रौपदी का चीर खीचा जाने लगा और द्रौपदी की गुहार जब राजदरबार ने नहीं सुनी तब पांचाली ने श्री कृष्ण को पुकारा और श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को चीर उढा़कर एक बेटी की मर्यादा की रक्षा की।
श्री व्यास जी ने द्रौपदी चीर हरण लीला को वर्तमान परिपेक्ष्य में जोड़ते हुए कहा कि हमें भी बेटियों को रक्षा करने का संकल्प लेकर बेटी बचाओ के नारे को सार्थक करना है।
श्री कृष्ण ने चीर चुराया नहीं बल्कि द्रौपदी को चीर उढा़कर उसकी मर्यादा की रक्षा की।
आज की लीला से शिक्षा लेकर कथा स्थल श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर बेटियों को चीर उढा़कर कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया ,आज की कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध नजर आए इसके पश्चात श्री गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गयी और महारास का सजीव जीवन्त व हृदयस्पर्शी मार्मिक वर्णन सुनकर श्रोताओं का आनंद देखते ही बनता था।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब