उमरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 315 बोर का कट्टा एवं राउंड सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

भिंड -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शैलेंद्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश खरपुसे के निर्देशन में एवं डीएसपी हेड अरविंद साह के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई कार्रवाई में उमरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें आज दिनांक 28/6/ 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम पाण्डरी में काली माता मंदिर के पास चौराहे पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए कोई वारदात गठित करने की योजना से घूम रहा है मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर के पास के एक व्यक्ति को पकड़ा जिसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक 315 का कट्टा एवं पेंट की जेव में एक जिंदा राउंड सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
*इनकी रही मुख्य भूमिका*
निरीक्षक विनय सिंह तोमर थाना प्रभारी उमरी एएसआई लोकेंद्र सिंह तोमर प्रधान आरक्षक मयंक दुबे आरक्षक कुलदीप जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान