Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*दूसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी*

विशाल भौरासे रीपोटर

बैतूल,राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। श्री सिंह ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र में मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं।

3580 मतदान केंद्र संवेदनशील

गौरतलब है कि दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के 1 लाख 22 हजार 146 पद हैं। कुछ पदों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद वास्तविक निर्वाचन के लिए पदों की संख्या जिला पंचायत सदस्य के लिए 291, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2227, सरपंच पद के लिए 7373 और पंच पद के लिए 22 हजार 451 है।