बाढ़ एवं अतिवृष्टि के समय जलमग्न सडक़ों एवं पुल-पुलियाओं पर वाहन पार न कराएं
विशाल भौरासे की रीपोरट
बैतूल,जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाहा ने वर्षा ऋतु में होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समस्त वाहन स्वामियों/चालकों/परिचालकों से अपेक्षा की है कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि के समय जलमग्न सडक़ों एवं पुल-पुलियाओं पर वाहन चालकों द्वारा जोखिम लेकर वाहन पार करने का प्रयास नहीं किया जाए, ताकि गंभीर दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।
वाहनों में किसी प्रकार की ओव्हर लोडिंग न की जाए तथा निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाए। साथ ही निर्धारित गति सीमा के अंतर्गत ही वाहन संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा है कि उक्त निर्देशों का पालन न किए जाने पर संबंधित वाहन चालक/परिचालक का लाइसेंस निरस्त किया जाकर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।