पं गौरांग त्रिवेदी रिपोर्टर

विगत दिनों उदयपुर राजस्थान में कन्हैयालाल जी टेलर की निर्मम हत्या दो जिहादियों द्वारा की गई थी, जिससे पूरे देश में जगह जगह विरोध प्रदर्शन एवं पुतले जलाएं जा रहे है।
इसी घटना के चलते निसरपुर नगर के हिंदु जागरण मंच के युवा साथियो द्वारा, 01/07/2022 को महामहिम राजयपाल जी के नाम से निसरपुर चौकी प्रभारी श्री जे. सी. निमामा जी को सौपा गया एवं आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की गई।
नगर वासियो में उदयपुर की घटना का काफी रोष देखा गया।
ज्ञापन का वाचन हिंदु जागरण मंच के गौरव जी पाटीदार द्वारा किया गया जिसमे सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पुलिस विभाग के चौकी प्रभारी श्री जे. सी. निमामा जी ने कायकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*