Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर



उज्जैन/ आज के दौर में चुनाव के खर्चे पर नियंत्रण रखना किसी भी प्रत्याशी के वश में नहीं है। चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित खर्च करने की राशि सीमा को प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए बेहिसाब खर्च कर लांघ देते हैं। ऐसे में वार्ड क्रमांक 3 के सरल सौम्य व्यवहार के धनी पूर्व पार्षद पेशे से मेडिकल संचालक एवं समाज सेवी पंकज चौधरी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। श्री चौधरी को इस क्षेत्र से मतदाताओं का आशीर्वाद सदैव मिला है वही कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह चौधरी की पकड़ वार्ड में केवल कॉंग्रेस प्रत्यासी तक नजर आ रही है जबकि भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी सर्व वर्ग मैं काफी लोकप्रिय है।
वार्ड क्रमांक 3 मैं यादव नगर,खिलचीपुर, विराट नगर, एकता नगर के मतदाता अपने मतदान का उपयोग करेंगे। इस वार्ड में सभी जाति धर्म के लोग निवासरत है। ऐसे में इस वार्ड में किसी जाति धर्म के आधार पर जीत हासिल करना संभव नहीं है। भाजपा के पंकज चौधरी इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ तब से ही रखते हैं जब यह वार्ड 3 नंबर वार्ड कहलाता था तब इसमें श्री चौधरी वार्ड नंबर 3 विजय श्री का वरण कर चुके हैं। एक बार फिर भी यहां से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चेन सिंह चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष होने से इस वार्ड से प्रत्याशी बनने में सफल हुए हैं और जीत के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन लोकप्रियता के ग्राफ में वह भाजपा के पंकज चौधरी से काफी पिछड़े हुए नजर आ रहे हैं। मतदाताओं का रुझान भी भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है ।कुल मिलाकर भाजपा इस क्षेत्र से जीत का परचम लहराएगी। जनसम्पर्क में ,असलम खान ठेकेदार, रफीक मन्सूरी, जाकिर मन्सूरी, एवं समस्त रहवासी मौजूद रहे।