इरफान अंसारी रिपोर्टर

*भाजपा प्रत्याशी टटवाल ने वार्ड 32, 24 के मतदाताओं से लिया आशीर्वाद*
भारतीय जनता पार्टी नगर उज्जैन के महापौर प्रत्याशी मुकेश जी टटवाल का जनसंपर्क शहर के वार्डों में जारी है इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 32 व 24 में जनसंपर्क सम्पन्न हुआ
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा महापौर मुकेश टटवाल का जनसंपर्क वार्ड 32 में वार्ड प्रत्याशी श्रीमती प्रभा देवी मिश्रा के साथ मारू प्रजापति धर्मशाला सूरज नगर से शुरू होकर
नलिया बाखल चौराहा, पुष्कर बावड़ी, नलिया बाखल से खंडार से उपकेश्वर चौराहा, भागसीपुरा से व्यायाम शाला की गली, सतयुग होटल, गुदरी चौराहा होते हुए महाकाल घाटी, टंकी चौराहा पर समापन हुआ । इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 24 में वार्ड प्रत्याशी सुशील श्रीवास के साथ शीतला माता मंदिर से अग्निबाण चौराहा होते हुए
बहादुर गंज चौराहे से होते हुए गांधी भवन होते हुए आर्य समाज मार्ग, महाराष्ट्र समाज भवन क्षीरसागर, तिवारी नर्सिंग होम फाजलपुरा, नरेंद्र टॉकीज छोटी होते हुए डाबरी पीठा पर सम्पन्न हुआ । जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों द्वारा टटवाल का पुष्पहारों से जोरदार स्वागत किया गया । महिलाओं द्वारा आरती उतारकर तिलक लगाकर विजश्री का आशीर्वाद दिया गया । जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और आपने उज्जैन में भाजपा की नगर सरकार बनाई तो नगर के विकास को गति मिलेगी । मेरे द्वारा उज्जैन नगर के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी । उन्होंने शहर के प्रत्येक नागरिक से वादा किया है कि उनकी हर समस्या का निश्चित समय सीमा में समाधान किया जाएगा । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक पारस जैन, चुनाव संचालक अनिल जैन कालुहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती प्रमिला यादव, मनोज मालवीय, श्री अमय शर्मा, अमय आप्टे, अजय तिवारी, नितिन गौड़ सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।
–

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा