विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल ,सुभाष वार्ड में शिवसेना पार्षद प्रत्याशी ढोंडी बाई विजय बिंझाड़े वार्ड में विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्ड वासियों से आशीर्वाद मांग रही है। जनता का भी उन्हें भरपूर भी प्यार एवं समर्थन मिल रहा है उनका कहना है की जनता के आशीर्वाद से यदि वह चुनाव जीतती है तो वह विकास को कागजों से धरातल पर उतारेगी वार्ड की सड़कों को वार्ड नालियों की व्यवस्था वार्ड में स्टेट लाइट की व्यवस्था वार्ड में पाक की व्यवस्था ,वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था के साथ-साथ मोक्ष धाम का सौंदर्य करण भी उनके प्रकल्प में शामिल है उन्होंने कहा की उन्हें नेता नहीं सेवक बनना है जनता साथ दे तो यह सभी कार्य करवाने के लिए वो प्रतिज्ञा बध रहेगी एवं जनता के विश्वास को और मजबूत करने के प्रयास करेगी वार्ड में विकास दिखेगा भी और बोलेगा भी स्वच्छता के साथ-साथ सर्व व्यवस्था युक्त वार्ड बनाने के प्रयास निरंतर करती रहेगी उन्होंने सभी वार्ड वासियों से आग्रह किया कि वार्ड वासी उन्हें वोट देकर सेवा करने का अवसर दें। प्रत्याशी ढोढी बाई विजय बिंझाडे के साथ प्रचार में आधा सैकड़ा से अधिक समर्थक उपस्थित रहे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*