ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर
जानकारी के अनुसार किसान यशपाल चौधरी की भैंसों को राजकुमार चरवाहा नाले पर चराने के लिए लेकर गया था, जो गांव से रक्त्या रोड कालोनी की और रास्ते पर जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिसके तार ट्यूबवेल की और पोल पर ले जाया गया है, जहां सेफ्टी तान खींची गई है, जिसमे चीनी नहीं लगी होने के कारण करेंट उतरने से भैंस करेंट की चपेट में आ गई है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने सीधे-सीधे बिजली विभाग को दोषी ठहराते हुए कहा कि करेंट सिधा तान के जरिए जमीन पर उतर आया है, जिससे भैंस की मौके पर मौत हो गई है, वहीं किसान यशपाल चौधरी ने बताया कि भैंस की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है ।
:- विभागीय प्रतिक्रिया का पालन किया जाएगा सोमवार मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया जाएगा।
जेई सौरभ शर्मा
विद्युत वितरण केन्द्र चारूवा




More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*