Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 23, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा/खिरकिया समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की 8वीं पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण।

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

खिरकिया। नगर के समाजसेवी स्व.अशोक विश्वकर्मा (सर) पत्रकार की 8 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज़ों व निचली बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही स्थानीय मुक्तिधाम में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, मानसिंह चैहान, किशोर राठौर, सौरभ विश्वकर्मा, मंयक शर्मा, रमनदीप सिंह दुआ, सुमित कहार, लोकेश यादव, गबरा तिवारी, शाहरूख मंसूरी व क्लब के अन्य सभी युवा साथी मौजूद थे।