ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
अब कांग्रेस ने दिखाया बागियों को बाहर का रास्ता, छह सालों के लिए किया पार्टी से निष्कासित शाहपुर
नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हाल ही में भाजपा ने कुछ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निष्काषित किया था। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने भी सख्त कदम उठाया है। कांग्रेस ने शाहपुर में 13 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा यह कार्यवाही की गई है।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हेमंत पगारिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने इस संबंध में घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बैतूल, जिला प्रभारी बैतूल और अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों को सूचित कर दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद शाहपुर में 15 वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध निम्र पदाधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसा करके वे पार्टी को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
यह पार्टी विरोधी कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अत: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन निर्दलीय एवं पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 सालों के लिए निष्काषित किया जाता है। पार्टी ने जिनके खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही की है उनमें कमल किशोर परसाई, अंबिका मिश्रा, आनंद शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता पत्नी दीपशिखा गुप्ता, राधा मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, आयुश शुक्ला, रामचरण सिरोटिया, चंद्रभान वर्मा, घिसवा चौरे, भागचंद वर्मा, कन्हैया वर्मा, घनश्याम चौरे शामिल हैं
More Stories
आज जानकारी मिली कि नगर का एक परिवार जिसमें माता की पूर्व मृत्यु हो चुकी हे पिता कमल जी मेवाड़ा एक होटल संचालित कर रहे हे
निवाड़ी जिले में कृषि यंत्रों हेतु पंजीयन प्रारंभ, कृषकों के लिए कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान
योगभ्रष्ट साधक उचित लोकों से होते हुए श्रीमान के घर में जन्म लेकर अपना साधना क्रम आगे बढ़ाता है, वैराग्यवान् साधक जो योगमार्ग से भटक गए वे